शहर जिला कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों का किया सम्मान

भिण्ड, 14 अगस्त। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल अरेले, पूर्व विधायक परशुराम भदौरिया और पूर्व विधायक सोपत जाटव का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर किया।


सम्मान प्राप्त कर पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल अरेले ने कहा कि कांग्रेस आज भी वरिष्ठ जनों का सम्मान करती है। कांग्रेस सभी वर्गों का सही तरीके से ख्याल रखती है, मुझे गर्व है कि मैं आज भी कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और मेरा पूरा परिवार भी कांग्रेस की सेवा ही कर रहा है। पूर्व विधायक परशुराम भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर जनता की लड़ाई लड़ती रहती है और आम जनता के साथ खड़ी रहती है।


पूर्व विधायक सोपत जाटव ने कहा कि पिछड़ा और दलित के साथ कांग्रेस सदा रहती है, उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करती है, हर विपदा में उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महामंत्री मनोज दैपुरिया, सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, मंडलम अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित पीसी और संजय यादव उपस्थित थे।