भिण्ड, 13 अगस्त। चंबल कमिश्नर आशीष सक्सेना ने शुक्रवार भिण्ड जिले के मेहगांव पहुंच बाढ़ प्रभावित ग्राम सांदुरी का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्य की जानकारी लेने के साथ बाढ़ क्षति हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य का भी अवलोकन किया। चंबल कमिश्नर आशीष सक्सैना ने सर्वे कार्य को तेजी से कर प्रभावित परिवारों को विधि अनुसार सहायता प्रदान करने निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणजनो से भी चर्चा की।