प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फैल : राजपूत

भिण्ड, 12 अगस्त| लोकतंत्रक की हत्या कर पुनः सत्ता में आई प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे असफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार, हर किसान, मजदूर परेशान और व्यापारी हैरान हैं। ये बात कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के सवांद कार्यक्रम में आए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के भिण्ड प्राभारी नवल सिंह राजपूत ने गोलमार्केट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

राजपूत ने कहा कमल नाथ सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में ही युवाओं और किसानों के लिए कई जनहित योजनाओं को लागू किया। लेकिन इस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। भू-माफिया दुबारा सक्रिय हो गए हैं। दुर्बलों दलितों, पिछड़ोंपर अत्याचार बढ़ा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि भिण्ड शहर पूरी तरह से नगरपालिका की उदासीनता से परेशान हैं जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। और सड़के खुदी पड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता 18 तारिक को आंदोलन कर जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने का कार्य करेंगे। जिससे भिण्ड के व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।

वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। प्रदेश भाजपा सरकार अड़ंगा डालकर उनका हक छीनने का कार्य कर रही हैं।

पिछड़ावर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर ने कहा कि भिण्ड में आई बाढ़ प्रभावित्त लोगो को प्रशासन सड़ा हुआ भोजन वितरित कर रहा है। जिले के दो दो मंत्री अभी पीड़ित जनता के बीच राहत देने के बजाह भोपाल में घूम रहे हैं। जबकिं कांग्रेस के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सेवा कार्य करने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम को वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज, रूपसिंह सरैया, शंकर जैन, दीपक दुबे, सतपाल अगरैया, रामा पार्षद, आशुतोष शर्मा, अमर सिंह कुशवाह, अशोक गुप्ता, विवेक पचौरी, शैलेन्द्र भादौरिया, राजेश शर्मा, विनीत शर्मा, अमर सिंह कुशवाह, मोहन सिंह यादव, देवेंद्र थापक, अमित शिवहरे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लज्जाराम यादव, अजय जैन, प्रदीप प्रजापति, हिम्मत सिंह हरिऔध, सोहन तिवारी, आनंद शाक्य, वीनोद जाटव, राजवीर खन्ना, देवरन्द्र सोनी, पानसिंह परिहार, अमर सिंह शाक्य, योगेश शाक्य, जितेंद्र वर्मा, मधुराज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने किया। जबकिं आभार कार्यक्रम के सह्योजक अरविंद सोनी के द्वारा किया गया।