पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम आज

भिण्ड, 11 अगस्त। मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के निर्देश पर संपूर्ण मप्र में प्रत्येक जिले पर केन्द्र व राज्य सरकार की नाकामी के खिलाफ जनता से जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में भिण्ड में 12 अगस्त को गोल मार्केट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश से भेजे गए प्रभारी नवल सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता युवा साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार की पोल खोलने में मदद करें। उक्त कार्यक्रम का आयोजन भिण्ड शहर के अध्यक्ष अरविंद सोनी द्वारा किया गया है।