मौ में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गृहप्रवेश

भिण्ड, 22 अक्टूबर। दीपावली के महापर्व एवं धनतेरस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के आह्वान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे प्रदेश में 4.50 लाख हितग्राहियों को आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत गोहद विधानसभा के मण्डल मौ की छह पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें ग्राम पंचायत जमदारा, खेरियाचांदन, असोहना, डांग छैकुरी, नसरोल में सभी हितग्राहियों का सम्मान किया गया और विधि विधान से पूजन कर, फीता काटकर गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह पवैया, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यियार सिंह गुर्जर, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व पार्षद मेहबूब खान, सोमवीर शिवहरे, सोनू खान, सतीष परिहार, डॉ. बेताल गौड़, सरपंच जितेन्द्र जाटव, अजव सिंह कुशवाह, केदार जाटव, कोमल कुशवाह, जनवेद कुशवाह आदि उपस्थित रहे।