कार्यकर्ताओं के दर्द को समझते हैं खडग़े, उनके नेतृत्व महजबूत होगी कांग्रेस : नाथूराम चुरारिया

मल्लिकार्जुन खडग़े को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर चुरारिया ने दी बधाई

भिण्ड, 20 अक्टूबर। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
नाथूराम चुरारिया ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खडग़े निर्वाचित होने से उनके नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस पुन: मजबूत होगी। खडग़े जी ने ब्लॉक कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। इसलिए वह जानते हैं कि कार्यकर्ताओं को फील्ड में क्या-क्या समस्याएं आती हैं। उन्होंने कहा कि खडग़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से उभरकर आएगी। इसके साथ ही गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस विरोधी दलों को मात देने में सफल होगी। इसके अलावा गुटबाजी जैसी समस्याओं से भी पार्टी को निजात मिलेगी। साथ ही संगठन में होने वाले बदलावों से युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।