भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि दी
भिण्ड, 16 अक्टूबर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के निवास आर्य नगर में मनाकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। वहीं जिलाध्यक्ष ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने उन्हें भारत का राष्ट्रपति बना कर अल्प संख्यक समाज को ही नहीं पूरे समाज को नई दिशा देने का काम किया। अटल जी के साथ उन्होंने पोखरण में बम परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका के साथ कार्य किया।
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो. इकबाल अली ने कहा कि कलाम साहब को वैज्ञानिक और अभियंता के साथ-साथ भारत का राष्ट्रपति बनाया था। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीडी खान ने डॉ. कलाम को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सदियों से संपूर्ण आदर्शवादी और वतन परस्त भारतीय बताते हुए वेमिसाल व्यक्तित्व और कृतित्व वाला लाइव राष्ट्रीय सेवक करार दिया। अग्नि, आकाश, पृथ्वी, ब्रह्मास्त्र नाग, और त्रिशूल जैसी मिसाइल के निर्माता को मैं प्रणाम करता हूं, हम सब उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेने वाली पार्टी है, जिन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए कई प्रकार की योजनाओं को संचालित किया है। हम सब उन्हें समाज के अंतिम छोर तक व्यक्ति तक पहुंचा कर लाभ दिलाने का काम करेंगे। यही उनके लिए भवानी श्रृद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुकीम अहमद भी मौजूद थे।