भिण्ड, 08 अक्टूबर। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, युवामोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार एवं जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह की सहमति से भाजपा युवामोर्चा मण्डल मौ के अध्यक्ष राम यादव की टीम में आगम जैन और संतोष यादव को युवामोर्चा मौ का महामंत्री नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- बंटी शर्मा, जितेन्द्र राणा, शाहिद पठान, हनुमंत सिंह जादौन, मंत्री- रिंकू यादव, रवि बघेल, इन्द्रजीत, मनीष कुशवाह, कोषाध्यक्ष- अजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष- लल्लू बाथम, मीडिया प्रभारी- हेमंत विश्वकर्मा, सह मीडिया प्रभारी- अनिल साहब, आईटी प्रभारी- श्याम पवैया, सह आईटी प्रभारी- आशीष चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी- बंटी गुर्जर, सह प्रभारी- विकास राठौर, प्रचार-प्रसार मंत्री- वीरसिंह कुशवाह, सह प्रचार मंत्री- नीटू सिंह यादव को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त महामंत्री संतोष यादव एवं आगम जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूर्ण से निर्वहन करेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा मौ मण्डल के अध्यक्ष गोपाल कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, जिलामंत्री शैलेन्द्र गुर्जर, जिला, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, सोनू खान, महेन्द्र परिहार, आकाश शाक्य आदि कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।