भिण्ड, 01 अक्टूबर। शहर और नगर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित करेगी।
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा गोल मार्केट भिण्ड पर और 10:30 बजे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा आर्य नगर चौराहा लश्कर रोड भिण्ड पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजा मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कांग्रेस कमेटी गोरमी की भारत जोड़ो पदयात्रा निकलेगी आज
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को भारत जोड़ो पदयात्रा सुकाण्ड पथवारी माता से सुबह 11 बजे प्रारंभ की जाएगी। गोरमी नगर एवं ग्रामीण की तमाम जनता जनार्दन से निवेदन है कि वह सुकाण्ड पथवारी माता मन्दिर पर एकत्रित हों। भारत जोड़ो यात्रा सुकाण्ड, महुआ की चौकी, रावतपुरा, सिलोली होते हुए गोरमी नगर परिषद में समापन की जाएगी।