जो युवा कांग्रेस के साथ है उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा : अनिरुद्ध प्रताप सिंह

बीसपुरा ग्राम पंचायत के भाजपा समर्थकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भिण्ड, 30 सितम्बर। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के समर्थन में युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह के प्रयास से समूचे लहार विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की लहर की चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत बीसनपुरा में अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अगुवाई में भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजाभैया पाल भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को अब समझ चुकी है, खास तौर से लहार में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की बाहरी नेताओं ने अनदेखी की है उससे कार्यकर्ता अब टूट चुका है। भारी संख्या में भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जो युवा कांग्रेस के साथ है उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मैं परेछा गांव के किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि उसकी नुकसान फसल का मुआवजा दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजाभैया पाल ने कहा कि इस समय युवा बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। भाजपा शासनकाल में डिग्रियां लेकर युवा सड़कों पर भटक रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह युवाओं के लिए एक उम्मीद हैं, जिसके साथ युवा अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ राजावत, कांग्रेस नेता महेन्द्र रोनी, नवल भदौरिया, मलखान बघेल मौजूद रहे ।

इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता

कल्लू सिरधर, लला सिरधर, कल्लू यादव, जीतू यादव, विशाल यादव आदि भाजपा समर्थकों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।