भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज

भिण्ड, 30 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा एक अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शिव उत्सव वाटिका अटेर रोड पर किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की समीक्षा एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर एक अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे पर अटेर रोड पर शिव उत्सव वाटिका में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के समस्त जिला, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।