भाजपा नेता केपी सिंह का ग्राम चितौरा में हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 24 सितम्बर। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता केपी सिंह भदौरिया की पुत्रबधू श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया को जिला पंचायत भिण्ड का अध्यक्ष बनने पर गोहद विधानसभा के ग्राम चितौरा में शनिवार को ग्रामवासियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर, जनपद उपाध्यक्ष धर्मवीर जाटव, जिला पंचायत प्रतिनिधि पुरुषोत्तम जाटव, जनपद सदस्य शिशुपाल राणा, भाजपा नेता मोकम सिंह राणा, जनपद सदस्य मोनू, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र राणा, सिंचाई अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, सिंचाई अध्यक्ष राजमोगेन्द्र राणा, सरपंच किशोरी कुशवाह, सरपंच प्रकाश इटायदा, सरपंच लालसिंह, युवा नेता मुकेश जाटव, मोनू राणा, धीरज योगी आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।