प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न मण्डलों हुए सेवा कार्य

भिण्ड, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के 26 मण्डलों में कार्यक्रम व बैठकों का आयोजन किया गया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में अतिथियों ने अपने विचार रखे व प्रधानमंत्री के सेवा कार्य के प्रकल्पों, कार्यों का उल्लेख किया। साथ-साथ में सभी मण्डलों में आज के दिन रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, धूम्रपान पर सेवा कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अपने विचार रखे एवं पार्टी के आगामी विभिन्न कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मण्डल असवार अध्यक्ष अनूप त्यागी, महामंत्री पुष्पेन्द्र बघेल, देवेन्द्र त्यागी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मण्डल दबोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बैठक एवं सेवा कार्य में पौधारोपण किया गया। बैठक में वक्ता के रूप में भाजपा जिलामंत्री राजेश कौरव, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय के अलावा मण्डल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मण्डल दंदरौआ में मुख्य वक्ता जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन काल के सेवा कार्यों पर अपने विचार प्रकट किए एवं पौधारोपण कर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मण्डल रौन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह बैठक में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर के दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर अपने विचार प्रकट किए एवं सभी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एवं पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान एवं पौधारोपण किया। सुभाष चंद्र बोस मण्डल के कार्यक्रम में मनीष सिंह नरवरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मिक, दीपू भदौरिया, शेरू पचौरी, गोपाल सोनी, अमन शर्मा, रोहित शाक्य, अतिराज सिंह नरवरिया, रवि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। मण्डल मौ में मुख्य वक्ता के रूप में प्रकोष्ठ जिला संयोजक वकील संजीव नायक ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, सज्जन यादव एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।