भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की मौ में बैठक आयोजित

भिण्ड, 13 सितम्बर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मौ ब्लॉक में निकालने को लेकर और नगर में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पुराना हटवारा शंकर मन्दिर में सोन पाल यादव द्वारा आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा रखा गया, जिसमे छोटे-छोटे कस्बों से लेकर जिला, तहसील, प्रदेश एवं संपूर्ण भारत देश को भारत जोड़ो यात्रा से जोडऩे की बात कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ता व भारत जोड़ो यात्रा मौ के संयोजक सोनपाल यादव ने कही।
बैठक में जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने बताया कि 18 सितंबर रविवार तहसील प्रांगण से बस स्टैण्ड होते हुए महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होगी। कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ता संजीव यादव ने सभी नगर वासियों एवं कांग्रेस परिवार से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
बैठक में कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव कौशिक, डॉ. रणवीर सिंह, सोनपाल यादव, नन्हेराजा सिंह, डॉ. दिनेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी रामअवतार शिवहरे, रामनिवास सोनी, कमलेश सोनी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, अवधेश शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा, इकबाल खान, राजा खान, आशिक खान, भोलाराम कुशवाहा, भानुप्रताप सिंह, आजाद नवी, दिनेश यादव, जाहिद खान, धर्मेन्द्र बाबा, विक्की यादव, विकास यादव, शुभम पाल, देवसिंह यादव, छोटेलाल यादव, दिलशाद खान, अवधेश प्रजापति, विष्णु प्रजापति, आकाश शर्मा, विवेक परिहार, पप्पू प्रजापति, पप्पू रावत, सोलंकी प्रजापति, रवि कुशवाह, राजेश यादव, रामू कुशवाहा, अजीत जैन, दिनेश राठौर, जागेश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।