जैन समाज ने बाजार में निकाली तिरंगा रैली

भिण्ड, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवा जैन मिलन, विराग मण्डल मेहगांव, जैन मिलन, महिला पाश्र्वनाथ मेहगांव एवं जैन मिलन की सभी शाखाओं एवं सकल दिगंबर जैन समाज मेहगांव ने घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के नारे के साथ तिरंगा रैली निकाली।
रैली बाजार से लेकर पुलिस थाने तक निकाली गई। रैली में पुलिस प्रशासन एवं सभी उम्र के लोग उपस्थित रहे। इस रैली में जैन झण्डा भी रहा, जो जैन रैली का प्रतीक चिन्ह रहा। रैली समापन से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनका स्मरण करके माल्यार्पण किया गया। रैली समापन के बाद सभी तिरंगों को सभी के घर-घर दे दिया गया, जिससे सब अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।