रेशम के कच्चे धागों से बंधा प्रेम का रिश्ता है राखी

वृद्धजनों के बीच पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

भिण्ड, 10 अगस्त। रक्षाबंधन कहने को तो एक ऐसा पर्व है, जिसमें एक धागा जो बहन अपने भाई के हाथ पर बनती है, लेकिन यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। रक्षाबंधन पर्व की अवसर पर हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड एवं विवेकानंद शाखा द्वारा निराश्रित भवन में उपस्थित वृद्धजनों के बीच पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधे गए। शाखा कोषाध्यक्ष नोसीन खान और आरती शर्मा ने वहां उपस्थित सभी वृद्धजनों की कलाई पर राखी बांधी और हम फाउण्डेशन के सदस्यों ने राखी बंधवा कर उन्हें उपहार स्वरूप नगद राशि के अलावा मिष्ठान भी वितरित किए।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह भाई बहन तक सीमित ना होकर सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए जान न्यौछावर करने वाले रक्षा बलों के जवानों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शाखा संरक्षक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व अस्मिता और इसमें के बंधन से रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का पर्व है। इसी क्रम में विनय दैपुरिया ने कहा कि हमारा हम दीन दुखियों की सेवा ही भगवान की सेवा के बराबर है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शैलेश सक्सेना, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष विपुल सेठ, कोषाध्यक्ष नोसीन खान, मनीष कुशवाह, अरविंद भदौरिया, अरविंद पावक, योगेश शर्मा, शिवम श्रीवास्तव, दुर्गेश तोमर नेभी अपने विचार व्यक्त किए।