भिण्ड, 10 अगस्त। शासन के निर्देशानुसार शा. उमावि किशूपुरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रोत्साहन हेतु गांव में रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा लगाने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया। तिरंगा सम्मान रैली में प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता की।