भिण्ड, 10 अगस्त। संस्था श्रीमती भागवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड द्वारा बुधवार को ग्राम हजूरी पुरा विकास खण्ड भिण्ड में झण्डा वितरण और रैली का अयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेन्द्र दुबे, संस्था सचिव शशिकांत शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक अजय, सरिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता और किशोर-किशोरियों ने भाग लिया। घर-घर तिरंगा फहराया जाए संदेश दिया गया और झण्डो का वितरण हुआ।