भिण्ड, 08 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश संयोजक अनुराग पयासी के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के भिण्ड जिला संयोजक प्रो. इकबाल अली ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें एक जिला सह संयोजक और चार जिला सदस्यों को नियुक्त किया है। घोषित कार्यकारिणी में सह संयोजक जगदीश शर्मा मेहगांव, सदस्यों में रामाधार सिंह भदौरिया अटेर, संजीव अग्रवाल गोहद, हरीबाबू निराला लहार, विनीत मिश्रा भिण्ड को मनोनीत किया गया है।