निकाय चुनाव में भाजपा ने जिलेभर में चलाया महाजनसंपर्क अभियान

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं लोगों से भाजपा बोट देने की अपील की

भिण्ड, 04 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा सोमवार को जिले की नगर पालिका भिण्ड, गोहद, लहार एवं नगर परिषद दबोह, आलमपुर, मिहोना, गोरमी, मालनपुर, मेहगांव, मौ, अकोड़ा, फूफ, रौन में जनसंपर्क महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर व पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी जिसको जहां जिम्मेदारी मिली है पहुंचकर महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने भिण्ड नगर पालिका एवं आलमपुर, दबोह नगर परिषद के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। इस महा अभियान में शामिल होकर हर घर हर बूथ पर जनसंपर्क कर सभी को कमल के फूल पर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। हर एक मतदाता से संपर्क कर भाजपा को विजय बनाने के संकल्प में भागीदारी करने के लिए अपील एवं अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव भी मैजूद रहे।


नगर पालिका भिण्ड के 39 वार्डों में महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा के पदाधिकारी, मण्डल के पदाधिकारी एवं वार्ड एवं बूथ प्रभारी, सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर घर-घर भाजपा के कमल के फूल पर मोहर लगाने के लिए वोट मांगे एवं अपील की। वहीं जिले की तीन नगर पालिका एवं 10 नगर परिषदों में महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी वार्ड प्रत्याशी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने इस अभियान में शामिल होकर भाजपा के लिए वोट मांगा एवं अपील की कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो राष्ट्र और देश हित के कार्य को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। सबका साथ, सबका विकास, सबके सहयोग की कल्पना के साथ देश उन्नति एवं उत्थान की ओर अग्रसर है। कमल के फूल के प्रत्याशी को वोट देकर राष्ट्र और विकास की धारा में जुडऩे के लिए सभी मतदाताओं से अपील की।