भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ग्रीन संकल्प को सुना

भिण्ड, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एवं ग्रीन संकल्प मुख्यमंत्री के वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम को सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विद्यावती कॉलेज में मुख्यमंत्री का ग्रीन संकल्प पत्र को सुना एवं कार्यकर्ताओं को एक संदेश मिला। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना एवं केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों को उन तक पहुंचाना। हमारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में राष्ट्रीय एवं सामाजिक और नैतिक कार्यों को जो मजबूती मिली है, पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के संकल्प पर जो काम कर रही है यह बात आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। ग्रीन संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं सभी पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण का संदेश दिया। नगरीय निकाय चुनाव में भारी संख्या में पार्षद विजय हों इस प्रयास को हम सभी को करना है।
ग्रीन संकल्प वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक संजीव सिंह कुशवाह, नगर पालिका भिण्ड प्रभारी राममिलन शर्मा, अमित दुबे, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक एवं जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।