नगर परिषद आलमपुर में नाम वापसी के बाद 39 प्रत्याशी मैदान में

भिण्ड, 22 जून। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद आलमपुर के 15 वार्डों से पार्षद पद हेतु 47 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरकर रिटर्निंग आफीसर श्रीमती आरती गौतम के समक्ष जमा किए थे। लेकिन बुधवार को नाम वापसी के दौरान आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फार्म वापस ले लिए है। अब नगर परिषद आलमपुर के विभिन्न वार्डों में पार्षद पद हेतु केवल 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे है। जिनके बीच चुनाव के दौरान मुकाबला होगा।
जिसमें वार्ड क्र.एक में कांग्रेस से मनीषा कौरव, भाजपा से विमला देवी, वार्ड क्र.दो में कांग्रेस से मायादेवी (रामप्रकाश), भाजपा से शशिदेवी जाटव, निर्दलीय ममता माहौर, वार्ड क्र. तीन में भाजपा से नीलम कुमारी चंदेल, कांग्रेस से सुनीता देवी सेन (महेन्द्र सेन), आम आदमी पार्टी से राधादेवी (दद्दा भदौरिया), निर्दलीय प्रीति देवी चौधरी, निर्दलीय संतोषी देवी कुशवाह, वार्ड क्र.चार में भाजपा से ममता/सतीश नारायण गुप्ता, कांग्रेस से शारदा देवी, वार्ड क्र.पांच में भाजपा से चन्द्रशेखर विश्वकर्मा (शिखा), कांग्रेस से मनोज टेलर, निर्दलीय जितेन्द्र अहिरवार, वार्ड क्र.छह में भाजपा से अर्चना केशव दुवे, कांग्रेस से श्रीमती शारदा त्रिपाठी (शास्त्री), वार्ड क्र.सात में कांग्रेस से पप्पू राइन, भाजपा से रज्जन खान, निर्दलीय अशोक कुमार दीवौलिया, वार्ड क्र.आठ में कांग्रेस से जुबेदा बेगम, भाजपा से मीनादेवी राठौर, वार्ड क्र.नौ में भाजपा से राजीव कुमार रायकवार, कांग्रेस से राजवीर सिंह (बड़े मंटू), वार्ड क्र.दस में भाजपा से रामकुमारी/ संतोष कुमार, कांग्रेस से सुनीता/ दिनेश निरंजन, वार्ड क्र.11 में भाजपा से कस्तूरी देवी/ कल्याण सिंह कानूनगो, कांग्रेस से ऊषा देवी/ राजीव कौरव, निर्दलीय अजव कुंअर, वार्ड क्र.12 में कांग्रेस से अजय कुमार मांझी, भाजपा से जितेन्द्र रजक, निर्दलीय दीपक गोस्वामी, वार्ड क्र.13 में भाजपा से देव कुमार चौधरी, कांग्रेस से शीला (महेन्द्र सिंह), वार्ड क्र.14 में कांग्रेस से मेहताब सिंह कौरव, भाजपा से रामजीलाल रायकवार, वार्ड क्र.15 में भाजपा से कमला शंकर सविता, कांग्रेस से नेत्रपाल बघेल, निर्दलीय बृजलाल कुशवाह नामांकन बापिसी के बाद अब चुनाव मैदान में हैं।

इन आठ लोगों ने बापस लिए नामांकन पत्र

बुधवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया के दौरान वार्ड क्र.एक से आशा देवी, वार्ड क्र.सात से बृजभूषण, फरजान, वार्ड क्र.नौ से भरत रायकवार, वार्ड क्र.13 से हरचरण, धनीराम, वार्ड क्र.13 से नीरज एवं महेन्द्र सिंह ने अपने अपने नामांकन फार्म वापस ले लिए हैं।