राजनैतिक पार्टियों ने की जैन समाज की घोर उपेक्षा : राजेश जैन

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.दो की कोर ग्रुप बैठक आयोजित
बैठक में सर्टिफिकेट व धरोहण पत्रिका का किया गया विमोचन

ग्वालियर, 19 जून। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.दो की वर्ष 2022-23 की तृतीय कोर ग्रुप बैठक, क्षेत्रीय पदाधिकारियों का परिचय एवं क्षेत्रीय पत्रिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम रविवार को सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन में किया गया। इस कोर ग्रुप बैठक में सभी राष्ट्रीय चैयरमैन, राष्ट्रीय संयोजक एवं संयोजिकाएं, क्षेत्रीय संयोजक/ संयोजिका, क्षेत्रीय चेयरमैन, क्षेत्रीय सहकोषाध्यक्ष, उपमंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी, ग्रीटिंग संयोजक आदि सम्मिलित हुए।


जैन मिलन क्षेत्रीय प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि क्षेत्रीय क्र.दो की कोर ग्रुप बैठक में जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र टोंग्या, राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन शीला टोंग्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालचंद जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन (बंटी) एवं क्षेत्रीय सचिव अनिता जैन मंच पर मौजूद थे। कोरग्रुप बैठक के समन्वयक राजीव जैन एडवोकेट राष्ट्रीय चैयरमेन थे।
इस मौके क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन बंटी ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय के चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा टिकट वितरण में जैन समाज की घोर उपेक्षा की गई। जैन समाज के किसी भी व्यक्ति को ग्वालियर से पार्टी से टिकिट नहीं दिया गया। जिस पर ग्वालियर एवं चंबल अंचल से आए हुए प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया। कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने कहा कि जैन मिलन के कार्यों को मजबूती के साथ करना है। हर पदाधिकारी सेवा, समर्पित व लग्न से हरक्षेत्र में मानव सेवा कार्य करेंगे।

इन पधिकारियों ने किया बैठक शुभारंभ

कोर ग्रुप बैठक का शुभारंभ आतिथियों द्वारा महामंत्र णमोकार मंत्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महावीर प्रार्थना सामूहिक रूप से की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय के पदाधिकारियों ने अपना अपना परिचय दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन स्वागत उद्बोधन एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश जैन प्रतिवेतन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का आतिथ्य राजेश जी बंटी, अनीता जैन, अजय जैन, नरेश जैन, राकेश जैन, हेमंत जैन, निर्मल जैन एवं कमलेश जैन के आतिथ्य में किया गया। संचलान राजीव जैन एवं आभार सचिव अनिता जैन ने किया।

्क्षेत्रीय धरोहण पत्रिका किया विमोचन, 60 पधिकारियों मनोनीत पत्र से किया सम्मान

भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्र.दो की 2022-23 की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनीत पद के सर्टिफिकेट सम्मानित कर प्रदान किए गए। जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सामूहिक रूप से क्षेत्रीय धरोहर पत्रिका का विमोचन किया। बैठक में इन विषय अपने विचार रखें। विगत बैठक के निर्णयों की पुष्टि, शाखाओं की ग्रुप वाईज त्रेमासिक रिपोर्ट एवं केन्द्रीय शुल्क, क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम, प्रोटोकॉल,सदस्यता विस्तार, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कार्य विभाजन, सभी क्षेत्रीय समितियों के चैयरमैन से उनके प्रभार की समितियों के कार्यक्रमों के विषय पर वन-टू-वन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारियों के कार्य एवं खुला सत्र हुआ।