महंगाई के खिलाफ मैदान में उतरी कांग्रेस, सदर बाजार और परेड चौराहे पर किया प्रदर्शन

भिण्ड, 31 मार्च। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में भिण्ड के सदर बाजार और परेड चैराहे पर कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में बैनर, पोस्टर और तख्तियां हांथ में लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम स्थल पर खाली रसोई गैस सिलेंडर भी रखे गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों पर बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।
इस मौके पर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही हैं, लगातार यूपी सहित अन्य राज्यों के चुनाव के बाद डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, जो आम आदमी पहुंच से बाहर हैं। सरकार को कीमतों पर और कमी करनी चाहिए। कांग्रेस नेता भागवान दास सैंथिया ने कहा कि महंगाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता मरे या जिए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें कांग्रेस के समय मंहगाई डायन लगती थी, आज वो उन्हें सत्ता में बैठकर परी लग रही हैं। जनता आने वाले समय में जवाब देगी।
कार्यक्रम में भिण्ड विधानसभा प्रभारी बृजेन्द्र सिंह राजावत कल्लू भारौली, संजय सिंह यादव, त्यौहार उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा, अजा मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश यादव, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंटू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अहिवरन सिंह बघेल, पूर्व शहर अध्यक्ष रहीश खान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विक्की राजावत, आनंद-शांतिस्वरूप शाक्य, योगेश शाक्य, निश्चल शर्मा, सर्राफा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन, सुशील जैन, कमलेश जाटव, दर्शन सिंह तोमर, रामजीलाल शाक्य, हिम्मत सिंह हरिओध, बलराम जाटव, विजय दैपुरिया, मोहर सिंह जाटव, अनीस कुरैशी, सूरजपाल सिंह राजावत, संजय यादव अकोड़ा, राजकुमार शर्मा अकोड़ा, कुलदीप भारद्वाज, अरविंद सोनी, विनोद जाटव, श्रीवास्तव, शंकर सिंह राजावत, पिंकी गुर्जर आदि शामिल रहे।