सतीश दुबे ने संभाला मुख्य नगर पालिका गोहद सीएमओ का चार्ज

भिण्ड,गोहद। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय के आदेश क्रमांक एफ1-108/2021/18-1 भोपाल राज्य शासन द्वारा रामप्रकाश जगनेरिया उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोहद को मूल पद राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदस्थ करते हुए। सतीश दुबे को मुख्य नगरपालिका अधिकारी भितरवार मुख्य नगरपालिका अधिकारी गोहद में अस्थाई रूप से  आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है । सतीश दुबे नगर पालिका गोहद में पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।