फूफ के गौरव दीक्षित का कृषि विस्तार अधिकारी पद पर चयन

भिण्ड, 26 जनवरी। फूफ कस्बा निवासी अरविन्द दीक्षित (छोटे) के सुपुत्र गौरव दीक्षित एमएससी एग्रीकल्चर का चयन कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर हुआ है। गौरव दीक्षित ने प्रदेश में 56वीं रेंक प्राप्त की है। इस परीक्षा में 28 हजार छात्र शामिल हुए थे। गौरव दीक्षित सीएमओ नगर पालिका आनंद शर्मा के भतीजे एवं ऋषीश्वर महाविद्यालय फूफ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा के नाती हैं। गौरव ने कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालक) बन कर फूफ एवं ऋषीश्वर समाज का नाम रोशन किया है। कृषि विस्तार अधिकारी बनने पर गौरव दीक्षित को क्षेत्र के गणमान्य जनों ने बधाई दी है।