सरपंचों को पुन: प्रभार मिलने पर सरपंच संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

भिण्ड, 17 जनवरी। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधान (सरपंचों) की मांगों को स्वीकार कर पुन: वित्तीय प्रभार सहित अधिकार दिलाए जाने सरपंच संघ भिण्ड ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बधाई देकर उनका आभार व्यक्त किया है।
मप्र सरपंच संघ जिला भिण्ड के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह कुशवाह (रामू भैया) मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि पंचायत राज व्यवस्था 2014 में चुने हुए ग्राम प्रधान (सरपंच) जोकि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, जिन्हें गत दो वर्षों में कोरोना के भीषण संकट के दौरान सभी प्रधानों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए शासन व प्रशासन को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया गया। लेकिन किन्हीं विधिकीय प्रक्रियावश होने वाले पंचायत चुनाव को स्थगित करने पर सरपंच (प्रधानों) के अधिकार छिन गए। जिसके चलते पंचायतों में निर्माणाधीन व अधूरे निर्माण कार्यों की गति पूर्णत: थम सी गई थी। इसलिए ग्रामीण विकास कार्य निर्वाध गति से चलें इस हेतु मप्र सरपंच संघ द्वारा पूरे प्रदेश में ज्ञापन, धरना प्रदर्शन के माध्यम से आगामी पंचायत निर्वाचन होने तक मांग की जा रही थी। हमारी मांगों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी द्वारा विशेष रुचि लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के माध्यम एवं सहयोग से हम सरपंच (प्रधानों) की मांगों को आप तक रखा और मैदानी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया, जिसे आपने सहर्ष स्वीकार करते हुए पुन: सरपंच (प्रधानों) की वित्तीय प्रभार सहित बहाली की गई। जिसके लिए मप्र सरपंच सघ जिला भिण्ड आपका हृदय से आभारी है एवं आशा करता है कि आपके मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की पंचायतों में विकास कार्य की कड़ी नहीं टूटेगी। आपकी सहजता, सरलता व सौम्यता के लिए मप्र सरपंच संघ आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है। आभार व्यक्त करने वालों में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह कुशवाह (रामू भैया), दीपक सिंह, शशि भारद्वाज, जितेन्द्र पाण्डेय, संजू कुशवाह, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि प्रमुख हैं।