सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर नगर कांग्रेस भिण्ड की बैठक आयोजित

भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिण्ड नगर कांग्रेस ने शनिवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधानसभा प्रभारी बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया।
सदस्यता अभियान प्रभारी बृजेन्द्र सिंह कल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर जाकर सदस्यता करेगी, हर बूथ पर सदस्य बनाए जाएंगे, कांग्रेस के सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं को आने वाले नगर पालिका, नगर परिषद चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासदस्यता अभियान में हर कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 140 साल पुरानी पार्टी है, उसका कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक फैला हुआ है, हर कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ रास्ता अभियान में लगेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और वार्ड में बूथ स्तर तक कांग्रेस के सदस्य बनाए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने वाला व्यक्ति ही संगठन का चुनाव लड़ सकता है। यही सदस्य पीसीसी डेलीगेट, एआईसीसी डेलीगेट, विधानसभा लोकसभा में भागीदारी कर सकता है। कार्यक्रम में रेखा भदौरिया, बलराम जाटव, अजय शर्मा, संजीव बरुआ, कृष्ण गोपाल चौरसिया, मोहर सिंह जाटव, रामजीलाल शाक्य, चंद्रपाल सिंह परिहार, दर्शन सिंह तोमर, आशीष भारद्वाज, राहुल कुशवाह, बृजकिशोर यादव, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, मनोज जैन मामा, बृजेश जैन, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, नीलम भदौरिया, अजय दुबे, सुमित बघेल, चंद्रभान सिंह, अरविंद सिंह, दुष्यंत सिंघई, संजय यादव, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।