निगम उपाध्यक्ष कुशवाह का जिले में हुआ स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज ने आतिशबाजी चलाकर अगवानी कर किया स्वागत

भिण्ड, 01 जनवरी। जिले के कुशवाहा समाज के नेता मप्र बीज फार्म विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री राजकुमार सिंह कुशवाह के पद प्राप्ति के बाद जिले के प्रथम आगमन पर ग्वालियर से भिण्ड तक जगह-जगह आतिशबाजी चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा पुष्पहार पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर विशेष रूप से उनके साथ रहे।
मध्य प्रदेश बीज फार्म विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री राजकुमार सिंह कुशवाह के स्वागत का सिलसिला ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आरंभ हुआ। वे अपने काफिले के साथ भिण्ड के लिए रवाना हुए। इस बीच गोले के मंदिर, दीनदयाल नगर, महाराजपुरा, गोहद विधानसभा क्षेत्र के मालनपुर, गोहद चौराहा, मेहगांव के अलावा भिण्ड शहर में भाजपा वन खण्डेश्वर मंडल, सुभाष मंडल एवं महाराणा प्रताप मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा का स्वागत किया। जिले की सीमा मानपुर, गोहद चौराहा, मेहगांव, बरोही के अलावा भिण्ड शहर में बस स्टेण्ड से इंदिरा गांधी तिराहे के अलावा लहार चुंगी के क्षेत्र के तमाम स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत द्वारा लगाए गए। साथ ही शहर के मुख्य मार्ग पर बस स्टेण्ड से इंदिरा गांधी तिराहे के अलावा लहार चुंगी क्षेत्र में स्वागत द्वार और पोस्टर, बेनर लगाए गए।