भिण्ड, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर में उमंग, उत्साह और देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई।
तिरंगा यात्रा भिण्ड शहर के खण्डा रोड से सदर बाजार, बजरिया होते हुए किले पर समापन हुआ। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी नागरिकों ने इस यात्रा में बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान बडी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के दौरान तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता मिशन अभियान
भिण्ड। शा. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम स्वच्छ भारत समृद्ध भारत जैसे नारे लगाए एवं संस्था में स्वच्छता मिशन अभियान भी चलाया, जिससे संस्था परिसर की साफ-सफाई की गई। जिसमें संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।