हर घर तिरंगा अभियान तहत मेहगांव में ढोल-नगाडों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं नगर परिषद मेहगांव द्वारा ढोल-नगाडों के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर परिषद कार्यालय मेहगांव से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, सीएमओ मेहगांव महेश पुरोहित सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इसीप्रकार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय मेहगांव में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं नागरिकों को तिरंगे के प्रति सम्मान और हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत चरथर में जन संवाद कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, अध्यक्ष जनपद पंचायत भिण्ड, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, ब्लॉक समन्वयक जनपद भिण्ड, सरपंच एवं बच्चे और ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।
मंत्री शुक्ला बुधवार को गोरमी, मेहगांव और रौन में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान’ के तहत 13 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे गोरमी, दोपहर 12:30 बजे मेहगांव तथा 2 बजे रौन में तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।