ग्वालियर, 04 अप्रैल। झांसी रेल मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में आय अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में झांसी मंडल को 1914.57 करोड रुपए की आय हुई है। गत वर्ष 2023-24 में 1883.40 करोड रुपए की आय हुई थी। यह आय विभिन्न स्त्रोतों जिनमें यात्री परिवहन, पार्सल बुकिंग, मालभाडा आदि से हुई है।
वहीं यात्री परिवहन से आरक्षित और अनारक्षित टिकट के माध्यम से 970.03 करोड रुपए की आय हुई है। पार्सल, लगेज, लीज इत्यादि माध्यम से मंडल को 55.11 करोड रुपए की आय हुई है। माल भाडा से मंडल की आय में 867.68 करोड रुपए की बढोतरी हुई है। अन्य विविध आय के जरिए मंडल को 21.55 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं। इस अर्जित धनराशि का प्रयोग मंडल के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए किया जाता है।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल द्वारा आय वृद्धि के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वर्ष हमने अधिक आय अर्जन किया है। इस धनराशि का धनराशि रेलवे के विकास और मूलभूत सुविधाओं को तैयार करने में किया जाता है।