ग्वालियर:- कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की लंबित मांगों के लेकर के दिनांक 16 जनवरी 2025 को दोपहर बाद3:00 बजे 46सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन कलेक्टर महोदय ग्वालियर को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का सोपा जाएगा यह निर्णय प्रसूति ग्रह मुरार मैं हुई बैठक में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों, घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया बैठक में संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी ने चार चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया है प्रथम चरण 16 जनवरी 2025 को प्रारंभ किया जाएगा अन्य विंदुओं पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक श्री रविंद्र त्रिपाठी अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य राजपति अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ आलोक पुरोहित प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह प्रांतीय संगठन सचिव नंदकिशोर गोस्वामी संभागीय अध्यक्ष भमर सिंह जादौन हवलदार सिंह भदोरिया बी डी सविता पशु चिकित्सा सहायक संघ के श्री मोहन धारिया निगम मंडल कर्मचारी संघ के उमेश तिवारी वाहन कर्मचारी संघ के श्री हरिशंकर शर्मा लघुवेतन कर्मचारी संघ के श्री राजकुमार वर्मा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के श्री महेंद्र जैन अध्यक्ष श्री महादेव सिंह गोयल संभागीय अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी श्री विवेक शर्मा श्री कालीचरण पटेल श्री कमल लोधी कर्मचारी कांग्रेस की श्री शिव कुमार शर्मा आदि अन्य कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी नेता उपस्थित थे।