कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचा छात्र-छात्राओं का दल

शासकीय हाई स्कूल देहगांव के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण 

भिण्ड,मौ 14जनवरी:-  तहसील स्थित शासकीय हाई स्कूल देहगांव के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कराया बया। छात्रों का दल ने मुरैना जिले के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। साथ ही अनेक ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर जानकारी हासिल की। शासकीय हाई स्कूल देहगांव मौ के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल ने प्रथम चरण में शनि मंदिर ऐती जिला मुरैना की ऐतिहासिक जानकारी ली। वहीं बटेश्वर में छठवीं शताब्दी के बीच बना प्राचीन पत्थरों में नक्काशी कलाकृति का अवलोकन किया। उसके बाद मितावली में बने 64 योगिनी मंदिर कच्छपघार शासन के दौरान गुर्जर प्रतिहार राजा देवपाल द्वारा बनाई गई देश की संसद की नक्काशी का अवलोकन किया। उसके बाद यह दल मुरैना जिले के ही सिहोनिया स्थित ककनमठ मंदिर के अद्भुत विशाल चबूतरे पर बना शिव मंदिर पहुंचा और जानकारी ली। बताया गया कि यह मंदिर रानी काकना वती नाम से कच्छप घार शासक राजा कीर्ति राज की रानी द्वारा 11वीं शताब्दी में किया गया था। तदुपरांत प्रसिद्ध माता बसैया मंदिर के दर्शन लाभ लेकर मुरैना जिले के प्रसिद्ध आश्रम करहधाम पटिया वाले पर पहुंच कर छात्रों एवं शिक्षकों ने परिक्रमा की। साथ ही वहां वर्षों से चल रही राम धुन में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद लिया। भ्रमण दल में प्राचार्य महाराज सिंह बाथम, पुरुषोत्तम श्रीवास, दिलीप सिंह यादव, रणवीर सिंह मांझी,जितेंद्र सिंह गोयल, रामनिवास यादव, अनिरुद्ध सिंह जादौन,देशराज सिंह यादव,महेश कुमार बिजोलिया आदि शामिल थे।