मालनपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती

भिण्ड, 25 दिसम्बर। मालनपुर मंडल में नवीन मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मालनपुर नगर परिषद में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रतिनिधि मेहताब सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा निंदर सिंह, पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, मंडल प्रभारी रमेश सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा मुकेश किरार, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यवान सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा नवाब सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा, महामंत्री विनोद सिंह सिकरवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोना जैन, पार्षद पुत्र रॉकी जैन, फतेह सिंह कुशवाहा, विनोद जैन, पिंकी राजावत विकेश कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।