अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे : सिकरवार 

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती को सुशासन एवं सेवा पर्व के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 67 बूथ केन्द्रों पर मनाया गया।
इस मौके पर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीज को फल वितरण किया गया एवं बच्चों को मिष्ठान्न वितरण एवं अस्पताल परिसर में स्थित मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं भारत रत्न अटलजी को कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामख्तियार गुर्जर ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर स्वागत भाषण में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामख्तियार गुर्जर ने कहा कि अटलजी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे। हम सब कार्यकर्ताओं को उनके बताएं मार्ग पर चलना है। अटलजी अपने आप में एक विचारधारा थे, उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना हो या नदियों से नदियों को जोडने का प्लान हो, गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं हो, आज इन योजनाओं का लाभ आम नागरिक को महसूस हो रहा है वह सभी लोग आज अटल जी को याद करते हैं।
मुख्य अतिथि फरेन्द्र सिंह ने कहा कि अटलजी हम सब कार्यकर्ताओं के दिलों में हमेशा रहेंगें। आज देश में शिक्षा अभियान हो या संचार एवं इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी का विकास हो यह सब अटलजी की देन है। आज नदियों को नदियों से जोडने का देश के प्रधानमंत्री मोदी प्रयास कर रहे हैं?