विजयप्रकाश बने अभाविप मध्यभारत प्रांत एसएफडी प्रमुख

भिण्ड, 25 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांत अधिवेशन गुना में 19-21 दिसंबर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी उपस्थित रहे। एबीव्हीपी द्वारा इस अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सहित विद्यार्थियों के विकास हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें सुधार हेतु कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रांत अधिवेशन में प्रांत की कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें विजय प्रकाश शर्मा को परिषद विकासार्थ विद्यार्थी कार्य (एसएफडी) का मध्यभारत प्रांत प्रमुख मनोनीत किया गया। वर्तमान में आप ग्वालियर महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व पर थे। शर्मा को एसएफडी का प्रांत प्रमुख बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।