भिण्ड, 19 सितम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा की अगवानी एवं स्वागत कार्यक्रम को लेकर गोरमी कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बताया गया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेशभर मे जनआक्रोश यात्रा का निर्णय लेकर प्रदेश भर मे जन आक्रोश यात्रा के तहत मेहगांव विधानसभा क्षेत्र-12 में 21 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश सीमावर्ती जिला मुरैना के पोरसा रोड से भिण्ड जिले की सीमा क्वारी नदी के बुधारा पुल से होगा। जहां यात्रा का प्रवेश होने पर भव्य स्वागत करते हुए मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की तहसील गोरमी स्वागत समारोह के साथ आमसभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैइया, राहुल भदौरिया, सुरेन्द्र राजौरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, लायक सिंह गुर्जर, राहुल यादव, राजू जाटव, कैलाश सिंह गुर्जर, महेश्वरी जाटव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह रहेंगे यात्रा में शामिल
प्रदेश सह प्रभारी शिव भाटिया, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह, दिनेश गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस, बासुदेव शर्मा जिला प्रभारी, देवाशीश जरारिया आदि यात्रा में शामिल रहेंगे।