भिण्ड, 18 अगस्त। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में तीन वर्षीय संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम यथा सिविलि इंजी. कंप्यूटर साइंस इंजी. तथा मॉडर्न ऑफिस मेनेजमेंट में कुछ रिक्त सीटों के लिए 10वीं के आधार पर प्रथम वर्ष एवं 12वीं के आधार पर द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हैं। प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए संस्था स्तर काउंसलिंग हेतु पंजीयन करा चुके अभ्यार्थी अधिकृत बेवसाइट पर संस्था/ ब्रांच की उपलब्ध रिक्तियों का अवलोकन कर प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए संस्था में सुबह 10:30 बजे स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करवाना आवश्यक है। तत्पश्चात मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी।
डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 से 21 अगस्त रात्रि 11:30 बजे तक, 25 अगस्त से एक सितंबर रात्रि 11:30 बजे तक, तीन से आठ सितंबर रात्रि 11:30 बजे तक, 10 से 15 सितंबर रात्रि 11:30 बजे तक एवं प्रवेश का अवसर 22 अगस्त सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक, दो सितंबर सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक, नौ सितंबर सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक, 15 सितंबर सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश नियम, अभ्यर्थी मार्गदर्शिका, रिक्त सीटों की संख्या, काउंसलिंग प्रक्रिया वेबसाईट www.dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी हेतु 9926662824, 8109534924 पर संपर्क कर सकते हैं।