भिण्ड, 16 अप्रैल। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने रोजदारों को रोजा इफ्तार कराकर सभी मुस्लिम भाइयों के रोजे खुलबाए।
इस समय मुसलमान भाइयो के रोजे चल रहे हैं, उनके लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर रोजदार मुस्लिम भाइयों को पहले उनके लिए नगर की सभी मस्जिदों में रोजा खोलने के लिए मिठाई, फल आदि समाग्री भेजी गई। इसके बाद सभी लोग कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और सभी मुस्लिम भाइयों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने स्वयं बैठ कर रोजा इफ्तार कराया। साथ ही उन्होंने स्वयं चल फिर कर सारी व्यवस्था देखी। इस बीच स्थानीय सभी छोटे, बड़े मुस्लिम भाईयों ने डॉ. सिंह से वार्तालाप भी किया।
बता दें कि डॉ. गोविन्द सिंह हर वर्ष रोजे के दिनों में सभी मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार करवाते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, नप उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी, शिवनारायण दुबे (बल्लू बकील), राजाभैया पाल, राजेन्द्र खेमरिया, जगमोहन तेहरिया, माधव यादव, सुधीर तिवारी, शेरे पठान, अनिल तरसोलिया, सना खान, सुरेश कौरव, दुर्गा राठौर, पप्पू पाल, नारायण दोहरे, महताब दोहरे, नफीस खान, रियाज खान, रासबिहारी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
वार्ड 15 के लोग हुए कांग्रेस में शामिल
दबोह नगर के वार्ड क्र.15 कुरचानिया मोहल्ला के वासियों को आज भाजपा छोडऩे के लिए मजवूर होना पड़ा और वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वार्ड बासियों को भी आज प्रतिपक्ष नेता डॉ. गोविन्द सिंह के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेनी पड़ी। इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता ने सभी को माला पहनाकर कर कांग्रेस में शामिल किया। एक सदा समारोह में देवेन्द्र उदैनिया ने अपने निवास पर अपने मित्रों के साथ-साथ परिवार सहित कांग्रेस में शामिल हुए सदस्यों में मुन्ना उदैनिया, अरविंद उदैनिया, संतोष कुरचानिया, सीताराम कुशवाह, रतिराम रैकवार, लालदास कुशवाह, रमेश पाराशर, शहीद खान, पूरन उदैनिया, मिथलेश खेमरिया, कमलेश खेमरिया, नारायण दास कुशवाह, रमेश रायकवार आदि सदस्य के नाम प्रमुख हैं। बता दें कि वार्ड क्र.15 भारतीय जनता पार्टी का जन्मजात वार्ड रहा है और इस वार्ड से कांग्रेस आज तक चुनाव नहीं जीत पाई। पर आज इस वार्ड में भी कांग्रेस ने सेंध लगाकर भाजपाइयों की नींद उड़ा दी है।