भिण्ड, 08 दिसम्बर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ठण्ड के चलते जिले के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने निकाय क्षेत्र में अलावा जलवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में अत्याधिक ठण्ड पडऩे के कारण आमजन एवं जानवरों को ठण्ड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलो जैसे-बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, शासकीय चिकित्सालय, धर्मशाला, रैन बसेरा एवं तिराहों, चौराहों आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उक्त कार्य को गंभीरता से लिया जाए तथा इस संबंध में किसी भी शिथिलता या कमी हेतु नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। साथ ही साथ इसकी निगरानी हेतु जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।
मप्र राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 के पंजीयन 15 तक
भिण्ड। मप्र राज्य स्किल प्रतियोगिता में हुनर दिखाकर इंडिया स्किल एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। प्राचार्य, शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि मप्र राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 के पंजीयन हेतु पात्र आवेदक 15 दिसंबर तक बेबसाइट पर पंजीयन कराएं।