आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में 700 झण्डे किए वितरित

भिण्ड, 13 अगस्त। आजादी के 75वे वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा लोगों मे देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों में देशभक्ति की भावना को विकसित करने एवं लोगों को अपने मानवीय मूल्यों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मालनपुर पारस डेरी के महाप्रबंधक अनिल वर्मा और उप प्रबंधक सुधीर हरदानिया एवं समस्त कर्मचारी द्वारा डेरी फैक्ट्री परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक जुलूस निकालकर पारस डेरी मालनपुर के आस-पास के लगभग 700 परिवारों में तिरंगे का वितरण किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के इस जुलूस में देशभक्ति की भावना के साथ पारस डेरी के प्रबंधक और उप प्रबंधक के साथ-साथ पारस के सभी कर्मी, बड़ी संख्या में दुग्ध वाहन ड्राइवर तथा आस-पास के गणमान्य नागरिकों ने जुलूस में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


उधर शा. उमावि मालनपुर में बीआरसी गोहद कमलेश तोमर, मालनपुर प्राचार्य फोदल सिंह कुशवाह एवं समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं समस्त छात्रों के साथ शनिवार को सुबह 10.30 से एक बजे तक विद्यालय से श्रीराम धर्मकांटे से मेन बाजार होते हुए समूचे मालनपुर की परिकमा करते हुए बापस विद्यालय पर समापन किया गया।

भाजपा मालनपुर मण्डल की तिरंगा यात्रा आज

भारतीय जनता पार्टी मालनपुर मण्डल द्वारा 14 अगस्त रविवार सुबह 9.30 बजे नगर परिषद मालनपुर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मालनपुर मण्डल अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वरीष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकरी, समस्त मोर्चा के पदाधिकरी और मण्डल के कार्य समिति सदस्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं।