भाजपा गोहद ग्रामीण मण्डल ने मनाया 42वां स्थापना दिवस मनाया

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल गोहद के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का 42वां स्थापना दिवस पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराकर व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, कार्यकर्ताओ ंके त्याग, तपस्या व बलिदान पर भाजपा की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों ने जिस उद्देश्य के साथ भाजपा की स्थापना की उस विचारधारा का झण्डा आज पूरे भारतवर्ष में लहरा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को इसी तरह मेहनत करना है, जिससे पुन: 2023 में मप्र में भाजपा का कमल खिल सके। कार्यक्रम में प्रधामंत्री द्वारा दिए गए संबोधन को भी कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। भाजपा की नीति व रीति के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक तोमर, मोनू नरवरिया, बादशाह सिंह तोमर, रामवीर तोमर, नरेन्द्र तोमर, धर्मसिंह तोमर, विश्वनाथ सिंह तोमर, उदय सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।