भाजपा ने गोहद में भी मनाया 42वां स्थापना दिवस

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोहद के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का 42वां स्थापना दिवस छेकुर हनुमान सरकार मन्दिर में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराकर व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री रश्मि खटीक, अध्यक्षता विवेक जैन, मंच संचालन महामंत्री आशीष शर्मा व आभार व्यक्त विनोद माहौर ने किया।
मुख्य अतिथि जिलामंत्री रश्मि खटीक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या व बलिदान पर भाजपा की नींव रखी गई है। सभी कार्यकर्ताओं को इसी तरह मेहनत करना है, जिससे पुन: 2023 में मप्र में भाजपा का कमल खिल सके। कार्यक्रम में प्रधामंत्री द्वारा दिए गए संबोधन को भी कार्यकर्ताओ ने लाइव सुना। भाजपा की नीति व रीति के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कमल सिंह तोमर, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सगर, मीडिया प्रभारी सौरभ पांडेय, उपाध्यक्ष रामप्रसाद कुशवाह, संतोष प्रजापति, राजेन्द्र गुप्ता, प्रवीण लोहिया, रामसिया जाटव, मीना जाटव, राधेश्याम गौड़, राम भटेले, महेश श्रीवास्तव, गब्बर सिंह गुर्जर, मयंक कांकर, राहुल शर्मा, ओमप्रकाश कुशवाह, अरविन्द शर्मा, प्रतिभा सोनी, उमा राठौर, सुमन गुप्ता, सीमा शर्मा, दिनेश श्रीवास, राजेश नागर, धर्मेन्द्र दुबे, रिंकू भटेले, इंदल गुर्जर, वीरू खटीक, कौशल भटेले, राकेश गौड़, नारायण बाथम, सोनू माहोर, केपी राठौर हरिओम भटेले आदि उपस्थित रहे।