-नव मनोनीत अध्यक्षद्वय का भव्य स्वागत

भिण्ड, 25 दिसम्बर। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्षद्वय आशीष गुर्जर एव संग्राम सिंह तोमर के मनोनयन के बाद प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गोलंबर तिराहे स्थित विधायक निवास पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, देवाशीष जरारिया के आतिथ्य में किया गया। यहां अतिथिद्वय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास काफी लंबा है, पार्टी ने सदैव गरीब मजबूर व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है, पार्टी नेतृत्व द्वारा युवाओं के हाथों पार्टी की कमान सौपकर युवाओं के प्रति विश्वास व्यक्त किया है, यहां नव मनोनीत गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा मालनपुर, ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका प्राणपण से निर्वहन करुंगा। इस अवसर पर टोनी मुदगल, साबू खान, राजकुमार देशलहरा, बीपी सिंह, कुलदीप गुर्जर, राजू सिंह तोमर, कौशल घुरैया, नरोत्तम चौरसिया आदि उपस्थित थे।