भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी गोहद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 97वी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर अटल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की पुष्पांजलि के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए व कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सको का सम्मान किया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि इस समय पूरा भारत अमृत महोत्सव मनाने में जुटा है। अटल जी ऐसे शिखर पुरुष थे जिन्होंने भारतीय राजनीति में भारत के भविष्य को गढऩे का कार्य किया। उन्होंने उदीयमान भारत की नींव रखी। भारत की राजनीति में सुचिता व सुशासन के स्थापक के रूप में अटल जी सदैव याद किए जाएंगे। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, विनोद माहोर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सगर, महेश श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, सुमन गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाह, अनिल भरद्वाज, प्रदीप भरद्वाज, प्रमोद कामत, विक्रम शर्मा, राजेश नागर, सौरभ पंडा, जुगल सोनी, रिंकू भटेले, धर्मेन्द्र कंसाना, रामसिया जाटव, भीकम कौशल, केपी राठौर, कौशल भटेले, अशोक जयंत, राहुल खुरासिया, राम भटेले, इंदल गुर्जर, आत्मदास भटनागर, लाखन सिंह गुर्जर, मनीष विजयवंशी, अमर सिंह, दशरथ घुरैया, विनय भरद्वाज, जीतू गुर्जर, विधराम शेजवार, गिर्राज शर्मा, हरिओम भटेले, विकास जैन, मनीष वर्मा, उमा राठौर, अमन व्यास, मदन श्रीवास, संतोष प्रजापति, सोनू माहोर, मीना जाटव, अरविंद शर्मा उपस्थित रहे।