मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर, मुनि विश्वसूर्य सागर का हुआ आगमन

भिण्ड, 10 दिसम्बर। गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश इटावा रोड, इन्दिरा गांधी चौराहे से परेड चौराहा, सदर बाजार, गोल मार्केट, बताशा बाजार होते हुए चैत्यालय जैन मन्दिर में मंगल आगमन हुआ। सकल जैन समाज एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत में पाद प्रक्षालन आरती करते हुए श्रृद्धालूगण साथ में चल रहे थे।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने कहा कि श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली बरासो जी अतिशय क्षेत्र पर चातुर्मास एवं इटावा करहल चातुर्मास के पश्चात् 14 पंचकल्याणक महोत्सव एवं लगभग 50 मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराने का जो सौभाग्य मुझे मिला है, वह सब बरासों वाले बाबा एवं गुरू गणाचार्य विराग सागर महाराज के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। रात में भी किसी कार्यक्रम की सोच लेता हूं वह सफलता को प्राप्त हो जाना है, यह सब आचार्य भगवन् का आशीर्वाद है आचार्य भगवन् तो कहते है कि विहसंत सागर तो रथ के सारथी है।

मुनिराजों का हुआ भव्य मिलन

गणाचार्य विराग सागर महाराज का इटावा के पास कुनैरा के लिए विहार विगत दिनों हो गया था, लेकिन आचार्यश्री के संघ के कुछ साधू नगर के चैत्यालय जैन मन्दिर में विराजमान थे, जैसे मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज एवं मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज के आगमन की सूचना मिली तभी आचार्य संघ के मुनिराजों ने समाज के साथ चौराहे पर आगवानी करते हुए गले लगा लिया। इस दृश्य को देखकर सभी लोग अति प्रसन्न चित्त हो गए।

नगर में 13 जनवरी से होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य एवं मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के पावन सानिध्य में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2022 तक चन्द्रप्रभु भगवान का विकाश नगर जैन मन्दिर का भप्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोतसव कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि 13 वर्ष पहले जिस प्रकार गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया था उसी प्रकार उक्त आयोजन मेला ग्राउण्ड में कराने की भूमिका बनाई जा रही है उक्त कार्यक्रम में प्रज्ञ संघ का विशेष सहयोग रहेगा जिसमें समाज के अनेकों संगठनों को जोडऩे के लिए शीघ्र ही एक बैठक बुलाई जाएगी।