निशांत ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय सचिव नियुक्त

भिण्ड, 06 दिसम्बर। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक बागपथ उप्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शर्मा, संगठन के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महावीर पण्डित, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र दुबे एवं प्रदेश संयोजक दीपक चौधरी, संभागीय ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय ने प्रदेश सचिव सौरभ बौहरे की अनुशंसा पर भिण्ड के युवा समाजसेवी निशांत पुरोहित को ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन ट्रस्ट का संभागीय सचिव मनोनीत किया है।
युवा संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर निशांत पुरोहित ने कहा कि संगठन के वरिष्ठजनों ने मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। पुरोहित को संभागीय सचिव मानोनीत होने पर पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, डॉ. राधेश्याम शर्मा, बाबा भगवान दास सैंथिया, संतोष त्रिपाठी, भरत चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड अंकित पचौरी, शिवम त्रिपाठी गोलू शुक्ला, अंशुल त्रिपाठी, नितेश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।