भिण्ड, 06 दिसम्बर। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोरमी नगर के युवा नेता पूर्व पार्षद ओमकर यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्त पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमकार यादव को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे, पटेल यादव, निर्मल आर्य, दिनेश यादव, सोनू भदौरिया, मोनू शर्मा, राहुल कटारे आदि शामिल हैं।