खेलों एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि लेकर नाम रौशन करें : चौहान

दिव्यांग दिवस पर सामथ्र्य प्रदर्शन हेतु प्रतियोगिताएं आयोजित

भिण्ड, 03 दिसम्बर। विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामथ्र्य प्रदर्शन हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शा. माध्यमिक विद्यालय कॉटनजीन क्र.एक के मैदान में किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डाइट एवं उत्कृष्ट विद्यालय क्र.एक पीएस चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 50 मीटर जूनियर दौड़, 50 मीटर सीनियर दौड़, 100 मीटर जूनियर दौड़ एवं 100 मीटर सीनियर दौड़, वैशाखी दौड़, मटकी फोड़, भाला फेंक, गोला फेंक, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कविता, गायन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएस चौहान ने उपस्थित बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अभी हाल ही में हुए ओलंपिक खेलों में पैरा गेम्स में भारत को बहुत अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। भिण्ड जिले के ही दिव्यांग छात्र ने तैराकी में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। इसलिए आप लोगों से भी आशा है कि आप खेल में अपने विकास खण्ड, जिले एवं प्रदेश व देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे। मंचासीन सत्येन्द्र सिंह कुशवाह, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न सिंह तोमर खण्ड स्त्रोत समन्वयक, शैलेश त्रिपाठी, संदीप सिंह कुशवाह, अभय कुमार सिन्हा एपीसी एवं नरेश सिंह भदौरिया प्रधानाध्यापक ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डीआरजी परमाल सिंह कुशवाह एवं वरुण सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संदीप सिंह कुशवाह एपीसी अकादमिक द्वारा उपस्थित सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मधुकांता चौहान, राखी त्रिपाठी, मीना ओझा, अमरनाथ सेठ, राकेश राजपूत, वरुण सिंह भदौरिया, परमाल सिंह कुशवाह, सुनील सिंह भदौरिया, अनूप सिंह भदौरिया, कल्पना मिश्रा, रंजना पाण्डेय, बृजेन्द्र तोमर, वंदना मिश्रा एमआरसी सहित छात्र-छात्राएं एवं पालक उपस्थित रहे।